| |
परिचय
उत्तराखण्ड के वासियों को एकजुट रखने की सोच को ध्यान
में रख कर उत्तराखण्ड क्षेत्र से बाहर रहने वाले कामकाजी उत्तराखण्ड वासियो
द्वारा पौड़ी गढ़वाल ग्रुप का गठन किया गया। पौड़ी गढ़वाल ग्रुप पहला आनलाइन
ग्रुप है जिसका कोई भी उत्तराखण्डवासी सदस्य बन सकता है। पौड़ी गढ़वाल ग्रुप एक
पंजीकृत संस्था है, जिसका कार्यालय नई दिल्ली में है। पौड़ी गढ़वाल ग्रुप का
सदस्य बनने के लिये कृपया
http:groups.yahoo.com/group/paurigarhwal में लोग आन करें।
लक्ष्य
-
पौड़ी गढ़वाल ग्रुप का मुख्य लक्ष्य
उत्तराखण्ड क्षेत्र के लोगों को एकजुट रखना तथा उन्हें उत्तराखण्ड के विकास के
लिये पौड़ी गढ़वाल ग्रुप की गतिविधियों द्वारा उनकी व्यक्तिगत एंव वित्तीय क्षमता
के अनुरूप कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करना।
-
उत्तराखण्ड क्षेत्र के वासियों के लिए
एक मंच तैयार करना जहां वे अपने व्यक्तिगत द्वेष भूल कर उत्तराखण्ड के कल्याण के
लिए एकजुट हों।
-
उत्तराखण्ड के दूर दराज के ग्रामीण
क्षेत्रों में पढ़ने वाले मेद्यावी छात्रों को छात्रवृति प्रदान करना, जिसके
अंर्तगत उन छात्रों साल भर की फीस एवं किताबों पर होने वाला खर्च शमिल है।
-
उत्तराखण्ड के दूर दराज के ग्रामीण
क्षेत्रों को शिक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करना।
-
उत्तराखण्ड के दूर दराज के ग्रामीण
क्षेत्रों में अकेले रहने वाले बुजुर्ग जिनकी आय का कोई साधन नहीं है, उन्हें
मासिक खर्च के लिए एक निश्चित राशि प्रदान करना ताकि वे अपने जीवन के बाकी समय को
आराम से गुजार सकें।
-
उत्तराखण्ड के पर्यावरण को नुकसान से
बचाने के लिये कार्य करना।
-
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना।
-
उत्तराखण्ड के विकास के लिये उपरोक्त
उददेशयों पर आधारित अन्य संस्थाओं को सहयोग देना व प्राप्त करना।
संस्था की गतिविधियां
-
वर्ष 2006 में पहला शैक्षिक जागरूकता
शिविर पुरयाडांग स्कूल, पटटी मनियार स्यूं, जिला पौड़ी गढ़वाल में लगाया गया जिसमे
9 मेधावी छात्र-छात्राऔं को रु.17,533/- छात्रवृति प्रदान की गई।
-
वर्ष 2007 में दूसरा शैक्षिक जागरूकता
शिविर जीआईसी इन्टर कालेज, गैरसैण, जिला चमोली गढ़वाल में लगाया गया जिसमे 12
मेधावी छात्र-छात्राऔं को रु.18,100/- छात्रवृति प्रदान की गई।
-
वर्ष 2008 में तीसरा शैक्षिक जागरूकता
शिविर मासी इन्टर कोलेज, अल्मोड़ा, जिला कुमांउ गढ़वाल में लगाया गया जिसमे 12
मेधावी छात्र-छात्राऔं को रु.10,000/- छात्रवृति प्रदान की गई।
-
वर्ष 2009 में चौथा शैक्षिक जागरूकता
शिविर जनता इन्टर कालेज ल्वाली और उजायड़ी, पटटी गगवाड़ स्यूं, जिला पौड़ी गढ़वाल में
लगाया गया जिसमे 14 मेघावी छात्र-छात्राऔं को रु.14,400/- छात्रवृति प्रदान की गई।
-
वर्ष 2009 में संस्था ने स्कूली बच्चों
मे कंप्यूटर शिक्षा की जागरूकता बढ़ाने के लिए शिशु मंदिर घन्डियाल, पटटी मनियार
स्यू, जिला पौड़ी गढ़वाल, को कंप्यूटर दान स्वरूप प्रदान किया।
-
वर्ष 2010 में पांचवां शैक्षिक जागरूकता
शिविर घुत्तू स्कुल, घुत्तू घनसाली, टिहरी गढ़वाल में लगाया गया जिसमे 14 मेघावी
छात्र-छात्राऔं को रु 13400/- छात्रवृति प्रदान की गई। उपरोक्त सभी छात्रवृति वाले
कार्यक्रम अभी तक संस्था द्वारा चलाये जा रहें।
-
संस्था द्वारा हर वर्ष 12 वीं और 10
वीं के छात्र-छात्राऔं को उच्चम अंक लाने के लिए मेरिट पुरस्कार दिया जाता है,
जिसमें योग्यता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दिया जाता है।
-
संस्था ने वर्ष 2007 में मास्टर दीपक
उम्र 12 साल, गांव तलसरी, पटटी मनियार स्यूं, जिला पौड़ी गढ़वाल, जो कि बोन कैन्सर
से पीड़ित था और ईलाज करवाने में असमर्थ था, उसका इलाज करवाने के लिए संस्था ने
रूपये 50,000/- की सहायता राशि प्रदान की। इसके अलावा संस्था ने टी. वी. चैनल (आजतक
चैनल और अन्य प्रमुख चैनलों ) के माध्यम से आम जनता से मास्टर दीपक के लिए सहायता
राशि भेजने की अपील की जिसके चलते उसके ईलाज के लिए लगभग 8.00-9.00 लाख की सहायता
राशि जुटाई गई।
-
वर्ष 2009 में मास्टर आलोक जिसके दिल
में बढ़ा छेद था और ईलाज करवाने में असमर्थ था, संस्था ने उसके ईलाज के लिए रु.
55,000/- की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की।
-
वर्ष 2010 में श्री मनमोहन नेगी जो कि
बसुन्धरा, गजियाबाद, उत्तर प्रदेश में रहते हैं। उनकी किडनी के ईलाज के लिए संस्था
तथा संस्था के सदस्यों ने मिलकर रु. 1,38,683/- की वित्तीय सहायता राशि दी, जिसमें
बीना जी जो कि दुबई में रहती हैं ने रु. 45,703/- तथा पौड़ी गढ़वाल ग्रुप के सदस्यों
ने सीधे नेगी जी को रु. 79,380/- सहायता की इसके अलावा संस्था ने अपने खाते से
रु. 13,600/- की सहायता राशि अलग से प्रदान की गई।
-
वर्ष 2009 में मास्टर मोहित उम्र 3 साल
जो कि चमोली गढ़वाल का का रहने वाला है। संस्था ने उपचार के लिए रु. 23,500/- की
वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई।
-
वर्ष 2006 से और आज तक श्री मणी राम
काला, निवासी मुम्बई को गुर्दे के ईलाज के लिए हर वर्ष संस्था के द्वारा रु.
10,000/- की सहायत राशि दी जाती है जो कि हीरा मोगीं नवनीत अस्पताल में सीधे जमा
कर दिये जातें है जहां उनका इलाज चल रहा है।
-
वर्ष 2009 में श्री मनमोहन सिंह सजवाण
और उनकी पत्नी, निवासी गांव गंगा भोग पुर, यमकेशवर ब्लाक, पौड़ी गढ़वाल को उपचार के
लिए रु.1,06,200/- की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई।
-
वर्ष 2010 में मनीयार स्यूं, जिला पौड़ी
गढ़वाल के एक ही परिवार की पांच लड़कियों जिनके माता पिता की असमय मत्यु होने पर
उनके भरण पोषण के लिए रु. 30,000/- की राशि प्रदान दी गई।
पौड़ी गढ़वाल ग्रुप के भविष्य के
प्रोजेक्ट
भविष्य में संस्था चाहती है कि अपनी गतिविधियों का दायरा
बढ़ायें। इसके लिए संस्था ने वर्ष 2011-2012 और उस से आगे के वर्शौ के लिए निम्न
प्लान सुझाए है।
संस्था का उददेश्य है कि अधिक से अधिक
शिक्षा पर ध्याना दिया जाये और अधिक से अधिक पढने वाले छात्र छात्राओं को
लाभान्वित किया जा सकें।
-
अब कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षा मे पढने
वाले मेधावी छात्र छात्राओ को छात्रवृत्ति प्रदान करना (पहले यह उच्च कक्षाओ के
लिए उपलब्ध थी)।
-
लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना
जिसके लिए संस्था द्वारा 200 लड़कियों को छात्रवृत्ति का प्रावधान करने का लक्ष्य
है जिसमे उनकी स्कूल की फीस, किताबों का खर्च और उनकी स्कूली पोशाक शामिल होगी।
-
वुजुर्गो के लिए सहायता राशि देने का
भी प्रावधान रखा गया है।
-
रक्तदान केन्द्र लगवाना।
-
जिलों मे निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
लगवाना।
-
महिला स्वास्थ्य कल्याण तथा बाल विकास
के लिए जागरूकता शिविर लगाना।
-
उन क्षेत्रों की पहचान करना जो शिक्षा
की दृष्टि से पिछड़े है और वहाँ के विकास के लिए कार्यक्रम बनाना।
-
प्रकृति की मार झेलने वाले निर्धन
परिवारो को उनका घर बनवाने के लिए सहायता राशि देने का भी संस्था नें निश्चय किया
है।
पौड़ी गढ़वाल ग्रुप पूर्णरूप से उन लोगों
द्वारा स्थापित की गयी संस्था है जो वास्तव में उत्तराखण्ड में रह रहे लोगों की
सहायता करना चाहते है। आज भी संस्था का सारा खर्च केवल संस्था के सदस्यों द्वारा दी
गयी सदस्यता राशि से चलता है। उत्तराखण्ड में रहने वाले सभी लोग इसके सदस्य बन सकते
हैं जो इस संस्था के क्रिया कलापों और इसके उद्वेशयों में विशवास रखतें हों। हमारी
संस्था सभी उत्तराखण्ड वासियों एवं सामाजिक संस्थाओ से केवल यही अपील करती है कि वो
भी उत्तराखण्ड के विकास के लिए आगे आयें और विकास क्रम मे भागीदार बने। यह संस्था
पूर्णरूप से आपकी अपनी संस्था है यदि आप चाहें तो आप भी इस विकास क्रम में भागीदार
बन सकतें है। तो आइए संस्था से जुडिए और उत्तराखण्ड के लिए एक बेहतर कल का सपना
देखिए ।
Team Member's
Trustees
K. S. Rawat , Subhash Pokhriyal)
R. P. Chamoli , C. K. Pandey
Urmail Nautiyal , Sunita Kathait
Rajiv Naithani, Ravi Rawat |
Board of
Member's
Anil Gaur, Subhash Chandra Dhyani
Kailash Dhoundiyal, Raju Khatri
Deepak Kala, Dinesh Dhyani |
PG GROUP BANK ACCOUNT DETAILS:
We have executed several projects with the help of
PG Group members. For this project, we would be needing funds for
sponsoring the needy children. PG Group’s bank account details are as
follows. If you are donating / sponsoring a child, please drop us a
mail once the transaction is completed.
Bank
Details :
|
Bank |
AXIS Bank Ltd |
|
Account Name |
Pauri Garhwal Group |
|
Account No. |
224010100027636 |
|
Branch |
Old Rajender Nagar, New Delhi
|
|
Type |
Saving
|
|
MICR Code No.
|
110211026
|
|
IFCS Code |
UTIB 0000007
|
|
Swift Code |
UTIBINBB002 |
Apni Bhasha … Apna Log
Pauri Garhwal Group (Regd.)
New Delhi
|
E-Greeting
Char Dham
Board
of Trustee's
|